31-March-2022


Big Breaking Munaadi : कांग्रेस की तेज तर्रार पार्षद संजना शर्मा ने जहर सेवन कर दे दी जान, क्या है पूरा मामला…पढ़िये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। नगर निगम की तेज तर्रार वार्ड क्रमांक 27 की कांगे्रस पार्षद संजना शर्मा को जहर सेवन कर लेने के बाद उपचार हेतु उसे एक निजली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज दोपहर उसकी मौत हो गई।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के वार्ड नं. 27 की कांगे्रस पार्षद संजना शर्मा ने कल अपने घर में जहर सेवन कर लिया था और किसी को इस संबंध में जानकारी तक नही दी। संजना के भाई ने जब संजना को उल्टी करते हुए देखा तो जानकारी मिली कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन में आज दोपहर करीब ढाई बजे संजना को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

इलाज के दौरान ही संजना की मौत हो गई। कांगे्रस पार्षद संजना शर्मा की मौत के बाद नगर निगम में शोक का माहौल है और परिवार वाले भी सकते में है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News