31-March-2022


Munaadi Big Breaking- कांग्रेस पार्षद आत्महत्या कांड में नया मोड़, घर में मिला सुसाइड नोट, पुलिस करेगी जांच, पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। शहर के तेज तर्रार कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा की आत्महत्या के राज से अब पर्दा उठा सकता है। बताया जा रहा है कि पुलिस को संजना शर्मा के घर में छानबीन के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिलने की बात कही जा रही उसमें कुछ नाम भी हैं लेकिन पुलिस पहले इस मामले की जांच करेगी फिर कुछ कह सकती है। अभी कोई नाम उजागर किये जाने की संभावना नहीं दिख रही है।

आज गुरुवार को शहर के वार्ड नंबर 27 की पार्षद संजना शर्मा की मौत की खबर सामने आई और कारण जहर सेवन बताया गया। उनके परिजनों द्वारा उनकी हालत खराब होने पर रायगढ़ के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद अस्पताल में सभी दलों के लोग पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए किरोड़ीमल अस्पताल भेज दिया।

https://munaadi.com/big-breaking-munaadi-congress-councilor-sanjana-sharma-died-by-consuming-poison-what-is-the-whole-matter-read-full-news/

मामला चूंकि आत्महत्या का था इसलिए पुलिस ने उनके कमरे की छानबीन की। छानबीन के दौरान जो सुसाइड नोट मिला है वह आवेदन की शक्ल में है जो थाना प्रभारी के नाम से है। उसमें एक व्यक्ति को इंगित करते हुए लिखा गया है कि यदि भविष्य में कभी मेरे द्वारा ऐसा कदम उठाया गया जिससे मेरी मृत्यु कारित हो उसके लिए वह व्यक्ति जिम्मेदार होगा। फिलहाल इस सुसाइडल नोट के सामने आने के बाद मामले में और मोड़ आने की संभावना है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News