31-March-2022


Munaadi Big breaking jashpur- यहाँ हो गया बड़ा बवाल, ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग , भड़के ग्रामीण ,इस बात पर मचा है हंगामा,मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया पूरा मामला, देखिए वीडियो, पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से आ रही है जहाँ गोमांस तस्करी को लेकर भारी हंगामे की स्थिति निर्मित हो गयी है। जानकारी के मुताबिक पतराटोली से लगे पंडरी पानी बस्ती में थोड़ी देर पहले ग्रामीणों ने एक गो मांस के तस्कर की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है और पूरा गाँव फरार तस्कर को शिद्दत से ढूंढने में लगा है और साथ मे तस्करों को पुलिस भी ढूंढ रही है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े 9 बजे गाँव के कुछ लोगो ने देखा कि एक दुपहिया तेज रफ्तार से जा रही है।ग्रामीणों को रफ्तार देखकर शक हुआ तो ग्रामीणों ने बाईक सवार का पीछा करना शुरू कर दिया ।थोड़ी ही देर में जब बाईक सवार ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया ।ग्रामीणों ने बताया कि उसके बाईक में बोरा और झोला में गोमांश था।गोमांश देखते ही ग्रामीणों ने उसे घेर लिए और देखते ही देखते भीड़ ने तस्कर की गाड़ी (बाईक)को आग के हवाले कर दिया।

इसी बीच अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के नेता अजय गुप्ता अपने साथियों के साथ ग्रामीणों के भीड़ के बीच पहुँच गए और आरोपी को यह बोलकर अपने सेंटो कार में बैठा लिया कि वे उसे थाने ले जा रहे है। कुछ ग्रामीणों ने मना भी किया लेकिन वे आरोपी को अपनी गाड़ी में बैठाए और आरोपी को थाने ले जाने लगे तभी ग्रामीणों को यह पता चला कि आरोपी बीच रास्ते से ही फरार हो गया ।अजय गुप्ता ने ग्रामीणों को बताया कि आरोपी को वह थाना लेकर जा रहा था तभी आरोपी रास्ते से फरार हो गया ।यह सुनकर ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया ।कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि अजय गुप्ता के द्वारा आरोपी को जान बूझकर भगा दिया गया।

https://youtu.be/zduOu26OawQ

इधर अजय गुप्ता ने बताया कि उंन्हे पास के जंगल मे आग लगने की सूचना मिली थी और वे अपने साथियों के साथ आग बुझाने जा रहे थे इसी बीच उन्होंने देखा कि 2 बाईक में सवार लोग काफी स्पीड में बाईक लेकर जा रहे हैं उंन्हे शक हुआ और आरोपियों का पीछा किया। वो और उनके साथियों के द्वारा दौड़ाकर आरोपी को पकड़ा गया ।पुलिस को सूचना ही उनके द्वारा दी गयी और पूरे घटनाक्रम का फेसबुक लाईव भी उनके द्वारा किया गया । अजय गुप्ता का कहना है कि कहीं कोई अप्रिय वारदात न हो इसलिए उसे भीड़ से निकालकर थाना ले जाया जा रहा था ताकि पुलिस मामले का निराकरण करे लेकिन इसी बीच आरोपी मौके का फायदा देखकर फरार होने में सफल हो गया।।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-new-twist-in-congress-councilor-suicide-case-suicide-note-found-in-house-police-will-investigate-read-full-news/

इस मामले में दुलदुला थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि कुछ लोग जंगल मे आग बुझाने जा रहे थे तभी उन्हें दो बाईक सवारों पर शक हुआ और वे उनका पीछा करने लगे ।पीछा करते देख आरोपी दोनो बाईक को छोड़कर भाग खड़े हुए।एक बाइक को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया है जबकि एक बाइक पुलिस के कब्जे में है ।आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

https://munaadi.com/big-breaking-brutal-murder-of-3-people-of-the-same-family-who-went-to-pick-up-mahua-crushed-to-death-with-stones-police-officers-reached-the-spot-read-full-news/

बहरहाल इस मामले को लेकर ग्रामीणों के बीच आक्रोश की स्थिति निर्मित हो रही है ।ग्रामीणों की ओर से आ रही सूचना के मुताबिक ग्रामीण इस मामले को लेकर चक्का जाम भी कर सकते हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News