जशपुर मुनादी।।
बीते 28 मार्च को सन्ना थाना क्षेत्र के भादू में बने बनाये घर को समूह बनाकर निस्तनाबूद कर देने के मामले में आज फिर से नया मोड़ आया है।गुरुवार को इस मामले में मैराथन जाँच और बयान की कार्रवाई के बाद घर तोड़ने वाले 16 लोगो को पूलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए 16 लोगों में से 6 महिलाएं भी शामिल है ।
गुरुबार सुबह से ही इस पूरे मामले में बड़ी कार्रवाई के संकेत मिल रहे थे।गुरुवार को एसडीओपी बगीचा की अगुवाई में पुलिस थाना सन्ना एवं अन्य थानों की टीम पीड़ित परिवार के लोगों का बयान लेने भादू पटकोना गाँव पहुँच गयी थी ।काफी देर तक चले बयान की करवाई के बाद 16 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
यह बता दें कि इस मामले में 30से ज्यादा अज्ञात लोगों के विरुद्ध सन्ना थाने में एफआईआई दर्ज किये जाने के बाद पीड़ित परिवार द्वारा कार्रवाई पर आपत्ति जताई गयी थी। पीड़ित परिवार के लोगो ने एसपी को आवेदन देकर बताया था कि नामजद शिकायत किये जाने के बावजूद पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफाईएआर दर्ज किया है ।पीड़ित परिवार के आवेदन को गम्भीरता से लेते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित किया और पूलिस अदिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये थे ।
इस पूरे मामले में खाश बात यह है कि पीड़ित परिवार के मुखिया रामजन और परिवार के सदस्यों नै घर तोड़ने में विधायक विनय भगत का हाथ होना बताया था।पीड़ितों का आरोप था कि विधायक विनय भगत के सह पर और उनके संरक्षण में उनके बने बनाये घर को तोड़ दिया गया और पीड़ित परिवार के लोगो के साथ मार पीट भी की गई ।
इस मामले में सीधा विधायक का नाम आने से मामला ज्यादा गम्भीर हो गया था । लेकिन इससे पहले की इस मामले में राजनीति शुरू होती पूलिस एक्शन में आ गयी और एकमुश्त 16 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया।हांलाकि इस मामले में विपक्ष याने भाजपा चुप चाप रही ।विधायक का नाम आने के बाद भी भाजपा के किसी बड़े नेता का कोई बयान नहीं आया ।
खाश बात यह है कि इस पूरे मामले में विधायक विनय भगत का नाम आने के बाद विधायक की ओर से कोई सफाई नहीं दी गयी ।विधायक का पक्ष जानने के लिए उंनसे दूरभाष पर कई बार सम्पर्क किया गया लेकिन विधायक से सम्पर्क नहीं हो पाया ।विधायक का पक्ष रखते हुए कांग्रेस कमेटी की ओर से कहा गया कि विधायक विनय भगत को भाजपा के द्वारा बेवजह बदनाम किया जा रहा है। विधायक की लोकप्रियता भाजपा के लोगो को सहन नहीं हो रही है इसलिए उन्हें बदनाम करने के लिए तथ्यहीन स्क्रिप्ट तैयार किये जा रहे हैं।
इस लिंक को क्लिक कीजिए जानिए पूरा मामला

