रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर शहर के दो रिहायशी ईलाके में चल रहे आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहर के गिरधर खटवानी (55), हीरा आडवानी (44), पारस मानिकपुरी (40, मोहित शिवहरे (24), ताराचंद नागदेव (54), आशीष शिवहरे (38) और भारत तोलवानी उर्फ दग्गी (42) को आजाद चौक थाना क्षेत्र से वहीं राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से राहुल खण्डेलवाल उर्फ बाबू (33), आमिर अहमद (22), सुधांशु जुमडे उर्फ मंटू (25), मोहसिन बकाली (35), संजय भट्ट उर्फ संजू (24) और अच्यूतम तिवारी उर्फ वासु (20) से पकड़ा है।
पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों से 69 नग मोबाईल फोन, 7 लैपटॉप, 5 एल ई डी टी.व्ही., 4 की-बोर्ड, 1 प्रिंटर, 2 केलक्यूलेटर, 2 लाईन लेने वाला मशीन, नगदी 47,100 रूपये और करोड़ों रूपये की सट्टा-पट्टी जप्त किया है।

पुलिस ने कहा कि सभी सटोरिए चेन्नई सुपर किंग बनाम लखनऊ सुपर जाइंट के बीच शहर के रामसागरपारा स्थित दो अलग लग घरो में खेले गए आईपीएल मैच पर दांव लगाया जा रहा था।

