01-April-2022


Breaking Jashpur शादी समारोह में गाँव आये आरक्षक के उपर लोहे के रॉड व डंडे से हमला, सिर में गम्भीर चोट ,रायगढ़ रेफर ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। खबर जिले के पत्थल गाँव से आ रही है। पत्थल गाँव थाना क्ष्रेत्र करँगा बहला में एक युवक के उपर जानलेवा हमला हुआ है। घायल युवक पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। जिले में ही उसकी पोस्टिंग है।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे आरक्षक दिनेश यादव के उपर अज्ञात लोगों ने डंडे व रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया है। उसके सिर में गम्भीर चोटे आयी है।उसे आनन फानन में पत्थल गाँव अस्पताल लाया गया लेकिन उसे रायगढ़ रेफर कर दिया गया है।

https://munaadi.com/breaking-news-college-student-hanged-himself-in-his-own-room-police-got-suicide-note-students-famous-singer-was-going-to-come-to-college-today-event-canceled/

हमले में घायल आरक्षक करँगा बहला का रहने वाला है ।वह शादी समारोह छुट्टी लेकर अपने गाँव आया था।इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर अज्ञात लोगों ने उसपर हमला कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News