जशपुर मुनादी ।। खबर जशपुर से आ रही है।नगर के आयुष विभाग के कार्यालय के सामने सरकारी जमीन को अपना बताकर दुकान बना रहे एक व्यापारी के कनष्ट्रक्शन को प्रशासन ने निस्तनाबूद कर दिया है।
जशपुर तहसीलदार विकास जिंदल ने बताया कि जशपुर निवासी राजकुमार ताम्रकार के द्वारा शासकीय जमीन को अपना जमीन बताकर दुकान का कनष्ट्रक्शन कराया जा रहा था ।
आर आई पटवारी के प्रतिवेदन पर पूर्व में ही कब्जे धारी को बेदखली का नोटिस जारी कर दिया गया था और दुकान निर्माण के लिए रखे गए निर्माण सामग्री को निर्माणस्थल से हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन इन सबके बावजूद कब्जेधारी के द्वारा कनष्ट्रक्शन का काम किया जा रहा था ।
शुक्रवार को तहसीलदार विकास जिंदल को जानकारी मिली कि बेदखली आदेश जे बावजूद निर्णाण कार्य किया जा रहा है तो तहसीलदार शाम को पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुँचे और कनष्ट्रक्शन को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
तहसीलदार विकास जिंदल ने बताया कि इस प्रकरण की विधिवत सुनवाई की गईं और सुनवाई के बाद कनष्ट्रक्शन तोड़ने की कार्रवाई की गई है।

