01-April-2022


Munaadi Big Breaking- जिला भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ पीड़ित युवती ने की शिकायत, कोतवाली थाने में ………… पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। जिला भाजपा के दिन नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे हैं। शुक्रवार की शाम एक पीड़िता थाना कोतवाली पहुंचकर जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ अशोभनीय हरकत करने की शिकायत की है, हालांकि कोतवाली पुलिस ने शिकायत की कॉपी ले कर जांच का आश्वासन देकर उसे जाने दिया।

शाम को कोतवाली थाना पहुंची पीड़िता ने पहले प्रभारी को अपना आवेदन दिया इसके बाद प्रभारी ने अपने अधिकारियों से चर्चा के उपरांत उसका आवेदन लिया और पावती के साथ उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दे दिया। इसके पीड़िता वहां से चली गई। हालांकि वहां मीडिया मौजूद थी और उससे बात करना चाहती थी ।

बहरहाल आज की घटना के बाद भाजपा की समस्या बढ़ गई है। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष ने यह कहा था कि यदि मामले में सच्चाई होती तो मामला थाने तक पहुंचता लेकिन अब पीड़िता खुद थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दे दी है।

इस मामले में TI की जगह प्रभार में मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि आवेदन आया है और पहले उस आवेदन की जांच की जाएगी इसके बाद आगे की समुचित कार्रवाई की जाएगी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News