02-April-2022


Munaadi Big Breaking- मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला पदाधिकारी का निष्कासन, भाजपा ने किया बाहर, महिला नेत्री ने………….. पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। भाजपा की अंदरूनी कलह फिर सतह पर आने की संभावना है। भाजपा की महिला पदाधिकारी जिसने मंडल अध्यक्ष पर आपत्तिजनक चैट का आरोप लगाया था उसे भाजपा ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। निष्कासन आदेश में महिला कार्यकर्ता पर अनुशासन भंग करने का आरोप लगाया गया है।

महिला भाजपा पदाधिकारी के आरोप के बाद ही भाजपा में भूचाल मच गया था। इज़के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि उसके निष्कासन की तैयारी चल रही है लेकिन इस मामले में भाजपा पदाधिकारियों के ओर से कुछ कहा नहीं जा रहा था। शुक्रवार को भाजपा के ही एक कार्यकर्ता द्वारा जब थाने में भाजपा के जिलाध्यक्ष के विरुद्ध शिकायत की गई इसके बाद शनिवार को महिला पदाधिकारी को निष्कासित किये जाने का फरमान जारी हो गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News