03-April-2022


कभी ऐसा नोटिस नहीं देखा होगा, नोटिस से मचा हड़कंप ,लेकिन थोड़ी ही देर में हो गया….पढिये पूरी खबर देखिये क्या है इस नोटिस में



बलौदा बाजार मुनादी।।

जिले के भाटापारा एसडीएम लवीना पांडेय द्वारा जारी किया गया एक नोटिस सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल एसडीएम ने जिले के कलेक्ट डोमन को ही कारण बताओ नोटिस कर दिया। 30 मार्च 2022 को जारी नोटिस की प्रति सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहीहै।

बताया जा रहा कि जिले के कलेक्टर के द्वारा एसडीएम से वन अधिकार पट्टे को लेकर कुछ अहम जानकारी मांगी गई थी ।कलेक्टर को जानकारी तो दे दे दी गयी लेकिन जानकारी वाले लेटर के उपर कारण बताओ नोटिस लिखा गया और यही लेटर सोशल मीडिया में जंगल की आग की तरह फैलने लगा।

इसे भी पढिये

https://munaadi.com/what-did-he-say-ts-baba-despite-the-support-of-the-mlas-i-was-not-the-cm-made-this-disclosure-on-the-question-of-joining-aap-said-like-punjab-and-delhi-read-f/#.Ykkc3D9IMzg.whatsapp

सोशल मीडिया में जैसे ही नोटिस वायरल हुआ नोटिस में तत्काल सुधार कर लिया गया।एसडीएम के द्वारा बताया गया कि ऐसा त्रुटिवश हो गया है ।इस त्रुटि के लिए लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा गया और उन्होंने इस त्रुटि के लिए कलेक्टर से भी माफी मांगी है और दुबारा ऐसी गलतियों की पुनरावृत्ति नही होने का वचन दिया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News