रायपुर मुनादी।।
छग के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने पहली बार छग के सीएम बनने पर मीडिया से खुलकर बात की ।उन्होंने सीएम बनने के सवालों का जवाब देते हुए साफ साफ कहा कि जो बनना था बन गया और कुछ बनना बाकी है ।
दरअसल सिंहदेव राजधानी रायपुर में 'प्रेस से मिलिए'कार्यक्रम में पत्रकारो के सवालों का जवाब दे रहे थे ।प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों को बताया कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली भारी जीत के बाद सीएम पद के लिए उनके सहित सीडी महंत,ताम्रध्वज साहू और भुपेश बघेल को दिल्ली बुलाया गया था ।हांलाकि वो ये भी बोल गए कि विधायको के समर्थन के बावजूद उन्हें सीएम नहीं बनाया गया ।उन्होंने कहा कि अभी सीएम बदलने के मसले पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है ।
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उंनसे सम्पर्क किया है लेकिन छग में आम आदमी पार्टी की स्थिति दिल्ली और पंजाब जैसी नहीं है ।उन्होंने आम आदमी पार्टी में जाने के सवाल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा नही होगा ।उन्होंने किसी भी पार्टी में जाने से इंकार कर दिया है।सिंहदेव ने कहा कि मेरी परिवार की पांच पीढ़ियां कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं. मैं कांग्रेस के प्रति निष्ठावान हूं."
बहरहाल, टीएस सिंहदेव ने जो कुछ भी कहा उनका हर बयान राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी मायने रखता है और उनके इस बयान के बाद एकबार फिर से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गयी है ।
यह बताते चलें कि टीएस सिंहदेव छग के सीएम के दावेदार हैं।इन्हें सीएम बनाये जाने को लेकर कई बार प्रदेश और देश की मीडिया में बड़ी बड़ी खबरें आई। कहा जाता रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद काँग्रेस आलाकमान के द्वारा ढाई साल बाद नेतृव परिवर्तन कर टीएस सिंहदेव को प्रदेश का सीएम बनाने का वादा किया था लेकिन पार्टी की ओर हर बार इस वादे से इंकार किया गया ।

