03-April-2022


जिला भाजपा प्रकरण, प्रेस कांफ्रेंस में munaadi.com की सभी खबरों में लगी मुहर, खुद जिलाध्यक्ष ने बताई सारी बात, पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। जिला भाजपा में हो रहे भूचाल से संबंधित सभी खबरों को शनिवार के प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वीकार कर उसपर मुहर लगा दी। munaadi.com ने ही जिला भाजपा के इस प्रकरण से पर्दा उठाया था हालांकि कहा जा रहा था कि मामले की खबर सिर्फ भाजपा नेताओं को ही थी।

इस मामले में सबसे पहले मुनादी ने यह खबर प्रकाशित की थी कि जल्द ही जिला भाजपा में भूचाल आने वाला है। पूरे मामले पर रिपोर्टिंग करए हुए बताया गया था कि एक भाजपा नेता पर भाजपा के ही महिला कार्यकर्ता ने आरोप दुर्व्यवहार (अशोभनीय हरकत) का आरोप लगाया है और खबर में यह भी बताया गया था कि जल्द ही उनका इस्तीफा भी लिया जा सकता है। इस मामले में शनिवार को जिला भाजपाध्यक्ष ने स्वीकार किया कि एक महिला ने नगर मंडल अध्यक्ष पर इस तरह के आरोप लगाए थे और क्षुब्ध होकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

https://munaadi.com/there-may-be-earthquake-in-the-district-bjp-the-party-swung-into-action-after-the-complaint-of-the-female-leader-the-kashmir-files-the-film-opened-the-file-of-misdeeds/#.Yjv4S5IbdP4.whatsapp

इस कड़ी में दूसरी खबर यह थी पीड़ित महिला भाजपा कार्यकर्ता को भी पार्टी से निकलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए भाजपा के ही महिला नेताओं को उक्त पीड़ित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए कहा जा रहा है। हालांकि यह तो अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है कि पीड़िता भाजपा पदाधिकारी को निकालने के लिए क्या माहौल बनाया गया था लेकिन शनिवार को ही पीड़िता महिला का भाजपा से निष्कासन कर दिया गया।

https://munaadi.com/preparing-for-the-expulsion-of-the-victim-bjp-leader-demand-will-be-made-during-the-stay-of-mahila-morcha-in-charge-fierce-uproar-chances-of-read-full-news/#.Yj1e0BImzCw.whatsapp

इस कड़ी में तीसरी खबर रायपुर से आई भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष को लेकर थी, जिसमें munaadi.com ने बताया था कि सरल कोसरिया यहां मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच करने आई थीं और उन्हें एक और पीड़िता मिल गयी जिसने भाजपा के दूसरे नेता यानि भाजपा जिलाध्यक्ष पर सीधा यह आरोप लगाया था। हालांकि उस समर सरला कोसरिया और स्थानीय भाजपा नेतृत्व दोनों ने ऐसी किसी जांच से इनकार किया था लेकिन आज के प्रेस कांफ्रेंस में जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने इस बात को स्वीकार किया कि सरला कोसरिया नगर मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध महिला पदाधिकारी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने आई थीं और उन्होंने दोनों पीड़िताओं को प्रदेश में लिखित शिकायत करने को कहा था।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-when-the-bjp-leader-came-from-raipur-for-investigation-then-not-one-but-three-victims-came-out-appeared-in-front-of-the-state-vice-president-the-statement-taken-now-it-will-be-in/

munaadi.com की चौथी खबर पीड़िताओं के रायपुर रवाना होने और उनके द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के समक्ष लिखित शिकायत देने की थी। इस बात को भी रायगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि यहां से महिलाएं रायपुर में जाकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष से लिखित शिकायत की थी और उसपर जांच चल रही है। इससे आगे की घटनाएं उजागर होने लगी और मीडिया में आवेदन की कॉपी लीक भी हो गई।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-all-the-three-victims-bjp-workers-leave-for-the-state-office-besides-the-state-president-will-meet-the-state-in-charge-and-nitin-naveen/








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News