जशपुर मुनादी ।। बड़ी खबर जिले के तुमला थाना क्षेत्र से आ रही है।तुमला थाना से लगे खुटसेरा के पास कार और पिक अप में जबरदस्त भिड़ंत होने की खबर आ रही है।भिड़ंत के बाद कार में आग लग गई है।कार में सवार 4 लोग गम्भीर से घायल हो गए है जबकि पिक अप ड्राइवर को भी गम्भीर चोटें आई है। कार में सवार सभी लोग जांजगीर चाम्पा से लोखंडी जशपुर जा रहे थे। घायलों में 1 महिला,2 बच्चे और और 2 पुरुष है। कार में सवार महिला लोखंडी में डाक्टर हैं।वह जॉइन करने लोखंडी जा रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही तुमला पुलिस मौके पर पहुंच गयी है।पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
यहां देखें वीडियो…

