जशपुर मुनादी।। खबर उड़ीसा के सरहद से लगे तपकरा थाने से आ रही है।आज फिर यहाँ गांजे के 2 व्यापरियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक एक आरोपी उड़ीसा लुलकीडीह और दूसरा तपकरा का निवासी है। जानकारी के मुताबिक इनके पास से 7 से 10 किलो के बीच गांजा बरामद होने की खबर है।
पुलिस थाना तपकरा में गांजे की नाप तौल जारी है ।आरोपियों को तपकरा थाना ले आया गया है। आरोपियों से पूछ ताछ की जा रही है।

