04-April-2022


Jashpur breaking शादी के 20 साल बाद दर्ज हुआ दहेज प्रताड़ना का मामला, एक पत्नि के रहते दूसरा विवाह करने पर एक्शन में आई पुलिस , पढिये पूरी खबर ,जानिए क्या है पूरा मामला



जशपुर मुनादी।। जिले के पंडरापाठ पुलिस थाना चौकी में पति ,सास और ससुर के खिलाफ दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और एक पत्नि कद रहते दूसरी औरत से विवाह रचाने का मामला दर्ज किया है।का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का विवाह 20 वर्ष पहले हुआ था और पीड़िता के 6 बच्चे हैं।पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसका पति सुरेश यादव,और ससुर पलटू यादव निवासी भेड़ीकोना के द्वारा उसे कई वर्षों से यह बोलकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है कि वह अपने मायके से कुछ नहीं लायी है ।इस बात को लेकर ससुराल में उसके साथ क्रूर व्यवहार किया जाता रहा और उसके पति ने इसी बीच दूसरी शादी भी कर ली। पीड़िता का नाम ललिता यादव है ।पीड़िता की रिपोर्ट पर पंडरा पाठ चौकी में पीड़िता के पति सुरेश यादव,ससुर पलटू यादव के विरुद्ध धारा 498 A,294,323 एवं 494 का मामला दर्ज किया है।

पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी सामाजिक रिती रिवाज से 20 वर्ष पहले सुरेश यादव से हुई है। उसके 06 बच्चे है। उसे सास ससूर व पति सुरेश यादव द्वारा शादी के कुछ दिन ठीक रहने के बाद वर्ष 2010 से मारपीट कर खाना पीना ना देकर बीच बीच में लडाई झगडा कर प्रताडित करते है। इस संबंध में इनके खिलाफ पूर्व में वर्ष 2010 में चौकी पण्डरापाठ में प्रताडना का अपराध कायम कर कार्यवाही किया गया है।

पिछले एक वर्ष पहले उसके पति ने दूसरी औरत को पत्नि बनाकर रखा है इस संबंध में भी पुलिस को शिकायत किया गया है। पीड़िता को ठीक ठाक रखेगा व प्रताडित नहीं करेगा कहकर समझौता किये थे। लेकिन दूसरी पत्नि लाने के बाद उसका पति व सास ससूर फिर से प्रताडित कर रहे है। ये सभी लोग आय दिन उसके साथ लडाई झगडा कर ईलाज पानी न कराकर हमेशा तंग करते रहते है। कभी घर से निकल जाओ भाग जाओ तेरे को नहीं रखूंगा और पुलिस रिपेार्ट करेगी तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देते है।

31 मार्च को रात 12 बजे आसपास तबियत खराब होने से तुम रौंनी क्यों गयी थी कहकर मेरे ससूर पलटू यादव सास और मेरा पति सुरेश यादव द्वारा एक राय होकर गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से बाल पकडकर जमीन में पटक दिये और हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट किये है। जिसमें मैं जान बचाकर रात्रि में ही ग्राम मुडाकोना मुकेश यादव के घर पर मारने पीटने के डर से जाकर छुपी हुयी थी। जबकि मेरा तबियत खराब है बुखार आ रहा है ईलज कराने के लिये मेरे पति व ससूर को बोली हूँ और पैसा भी मांगी हूँ। फिर भी ना तो पैसा दिये और न ही ईलाज करावाये है। तब मैं ईलाज कराने रौनी डाक्टर के पास जाकर करायी हूँ।

टायफाईड का रिपोर्ट भी पोजिटीव आया है मुझे आशंका है कि मेरे सास ससूर और पति द्वारा अभी भी मुझे जान से मारने दिया जा सकता है मारने पीटने की धमकी और खाना पीना नहीं देने की धमकी पूर्व में कई बार दे चूके है। अत: महोदय जी निवेदन है कि मुझको सूरक्षा सहित मेरे सास ससूर व पति के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की कृपा करे।बहरहाल आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News