04-April-2022


छत्तीसगढ़ में भी जलवा दिखाने की तैयारी, 15 अप्रैल के बाद लाव लश्कर के साथ जुटेगी पार्टी, 18 अप्रैल को होगा वेलकम रैली, इसके बाद…………..पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गयी है। लगभग सभी दलों ने धीरे-धीरे चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले ही जनता कांग्रेस के नेता ने लोगों से एक बहुविकल्पी प्रश्न भी सोशल मीडिया के माध्यम से रखा था जिसमें चुनाव की संभावित रणनीति के बारे में सलाह मांगी गई थी। लेकिन पंजाब चुनाव के बाद आत्मविश्वास से लबरेज आम आदमी पार्टी भी छत्तीसगढ़ में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और जल्द ही प्रदेश में इस पार्टी के कैडर दिखने शुरू हो जाएंगे।

2018 में भी आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह सफल नहीं हुई थी। इसकी सबसे बड़ी वजह प्रदेश में कार्यकर्ताओं की कमी माना गया था। इसमें एक कारण यह भी था कि जब तक आम आदमी पार्टी प्रदेश में संगठन खड़ा करती तब तक चुनाव आ गए और उसे संगठन खड़ा करने का मौका भी नहीं मिल पाया। इसके अलावा प्रदेश में कोई बड़ा चेहरा इनके साथ नहीं दिखा। लेकिन अब परिस्थितियां बदल गयी है। चुनाव के डेढ़ साल पहले ही पार्टी ने यहां दस्तक देना शुरू कर दिया है।

https://munaadi.com/munaadi-big-breaking-case-of-molestation-registered-against-raigad-bjp-district-president-fir-in-kotwali-police-station-victim-three-days-ago-read-full-news/#.Ykq5dbzAyPM.whatsapp

पार्टी ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ के एक नेता संदीप पाठक को पंजाब के रास्ते राज्यसभा भेजा और अब उस चेहरे को सामने रखकर प्रदेश में उतरने की तैयारी कर रही है। 18 अप्रैल को बिलासपुर में संदीप पाठक के स्वागत में वेलकम रैली रखी गयी है। संदीप पाठक को पंजाब से राज्यसभा के सदस्य बनाया गया है और वे बिलासपुर के लोरमी के रहने वाले हैं। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें प्रदेश का चेहरा बनाएगी और उन्हें आगे रखकर चुनाव लड़ा जाएगा।

https://munaadi.com/tomato-boxes-were-filled-at-the-top-and-cows-were-filled-below-5-dead-cattle-also-the-police-reached-as-well-as-the-gau-sewa-commission-read-full-news/

इसके बाद दिल्ली से 60 कार्यकर्ताओं की फौज प्रदेश में आ जायेगी और संगठन का काम देखने लगेगी। सभी कार्यकर्ताओं को बाकायदा ट्रेनिंग दी जाएगी। रायगढ़ प्रवास पर आए आम आदमी पार्टी के नेता भानु चंद्रा ने munaadi.com को बताया कि प्रत्येक दो विधानसभा पर एक आब्जर्वर, सभी लोकसभा में आब्जर्वर और 5 जोनल आब्जर्वर प्रदेश में काम करना शुरू कर देंगे।

https://munaadi.com/look-how-much-jashpur-is-changing-who-is-changing-jashpur-and-what-is-happening-here-watch-video-read-full-report/#.YkqDqCJXRpo.whatsapp

अभी प्रत्येक विधानसभा में 11 पदाधिकारी बनाये गए हैं इज़के अलावा जिले और ब्लॉक स्तर पर भी 11-11 लोगों की टीम खड़ी की गई है। इसके बाद सभी बूथों पर 10-10 कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे जल्द लक्षित कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछली बार लोगों ने हमे सिर्फ आशीर्वाद दिया क्योंकि उन्हें भाजपा को हराना था और उसका विकल्प सिर्फ कांग्रेस थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।

पार्टी की नजर सभी पार्टियों के असंतुष्टों पर भी है। सिर्फ तीन C को चेक किया जाएगा बाकी पार्टी का दरवाजा सबके लिए खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि कई पार्टियों के नेता संपर्क कर रहे हैं। जनता कांग्रेस के संभावित गठजोड़ पर उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी अपने दम पर ही प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।

https://munaadi.com/jashpur-breaking-case-of-dowry-harassment-was-registered-after-20-years-of-marriage-police-came-into-action-after-marrying-a-second-wife-read-full-news-know-what-is-the-whole-matter/#.Ykp6s4LH7T4.whatsapp

बहरहाल पार्टी पंजाब विधानसभा में मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है और छत्तीसगढ़ में उसे पोलिटिकल वैक्यूम दिखाई दे रहा है। ऐसे में पार्टी संदीप पाठक को राज्यसभा में भेजकर भी यह संदेश देने की कोशिश की है कि उसकी निगाह इस प्रदेश पर है। पार्टी का यह मानना है कि विपक्ष के रूप में भाजपा यहां लगभग मृतप्राय है ऐसे में आम आदमी पार्टी में जान आ सकती है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News