05-April-2022


Big Breaking Jashpur प्लाईवुड दुकान में लगी भीषण आग , एक महिला जलकर खाक, मची अफरा तफरी,करोड़ो का सामान जला,कलेक्टर एसपी मौके पर,Watch Video



जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जशपुर जिले के कुनकुरी से आ रही है ।यहाँ के बाजार डाँड़ स्थित पूजा प्लाईवुड में बीती रात इतनी भीषण आग लग गयी कि फर्म में रखे करोड़ो के सामान जहां जलकर खाक हो गए वही एक महिला जलकर खाक हो गई है।

खबर है कि आग पर अभी तक काबू नही पाया जा सका है।आग बुझाने के लिए फायर विग्रेड की टीम के अलावे करीब 8 टैंकर लगे हुए हैं बावजूद इसके अभी तक आग नहीं बुझाई जा सकी है।

जिले के एसपी,कलेक्टर एसडीएम सहित पुलिस थाने की टीम मौके पर ही मौजूद है और अभी तक आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

https://youtube.com/shorts/lntW3eqHSXg?feature=share

इस घटना के बाद पूरे कुनकुरी में अफरा तफरी का माहौल है।अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी ।

https://youtu.be/lntW3eqHSXg













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News