05-April-2022


Big Breaking jashpur अभी भी नहीं बुझी आग , मौके पर मौजूद एसपी ने दिया नया अपडेट, बताया-इस वजह से हो रही है ….watch video जानिए प्लाईवुड दुकान में आग ……..



जशपुर मुनादी।। खबर जिले के सबसे बड़े प्लाईवुड दुकान में लगी भीषण आग से जुड़ी हुई है। इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि आग पर अभी तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है बल्कि आग की लपट दुकान के अन्य हिस्सों की ओर भी बढ़ने लगी है। आग की लपटें आगे बढ़ने से आस पास के घरों और दुकानों में भी आग लगने की सम्भावनाये बढ़ गयी है। मौके पर दमकल टीम और पानी के कई टैंकर हांलाकि आग बुझाने में लगे हुए हैं लेकिन बुरी खबर यह है कि आग पर अभी तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

इस घटना की खबर सुनकर जिले के कलेक्टर, एसपी पुलिस अमला सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। खबर है कि आग इतनी भीषण लगी है कि दुकान और घर मे रखे करोड़ो के सामान जलकर खाक हो गए हैं जबकि एक महिला की भी आग में झुलसकर मौत हो गयी है ।

https://youtu.be/o51DfiRO8EE

मौके पर मौजूद एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आग पर लगभग लगभग काबू पा लिया गया है लेकिन दुकान काफी एरिया में फैला हुआ है इसलिए हवा आने पर कहीं कहीं आग भड़क जा रही है। पूरी टीम आग को बुझाने में लगी हुई है। उम्मीद है बहुत जल्द आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा।

https://munaadi.com/big-breaking-jashpur-plywood-shop-caught-fire-a-woman-was-burnt-to-ashes-there-was-chaos-goods-worth-crores-were-burnt-collector-sp-on-the-spotwatch-video/#.YkvG3fHW8VA.whatsapp













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News