05-April-2022


Breaking news इतने जगहों पर पुलिस की दबिश ,5 गिरफ्तार , हजारों रुपये बरामद, यहाँ चल रहा था ये काम




असलम खान धरमजयगढ़ मुनादी।। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पाटले तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर सभी थानाक्षेत्रों में जुआ- सट्टा पर अभियान चलाकर कार्रवाई किया जा रहा है।

वहीं इसी कड़ी में एसपी मीना के निर्देशन पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक विजय पैकरा द्वारा क्षेत्र में जुआ–सट्टा पर अभियान चलाया जा रहा है।

https://munaadi.com/big-breaking-jashpur-still-not-extinguished-the-fire-the-sp-present-on-the-spot-gave-a-new-update-told-because-of-this-it-is-happening-watch-video-know-the-fire-in-plywood-shop/#.YkvJjg9EOlY.whatsapp

कल शाम टीआई धरमजयगढ़ के नेतृत्व में धरमजयगढ़ स्टाफ द्वारा सट्टा पट्टी के विरुद्ध अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही किया गया जिसमें प्रेमनगर, धर्मजयगढ़ कॉलोनी, शाहपुर, मस्जिद पारा में सट्टा पट्टी लिखते 5 आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया है जिनसे कुल 17,350 रुपए एवं लाखों की सट्टा पट्टी की जब्ती की गई है।

थाना धरमजयगढ़ में आरोपियों पर धारा 4-क छत्तीसगढ़ सट्टा एक्ट अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News