05-April-2022


मौत का मंजर देखते रहने के सिवाय कोई चारा नहीं था ….. जलती हुई आग में इस तरह झुलसती रह गई दिव्यांग रचना…..इससे पहले भी हुआ था……



जशपुर मुनादी।। बीती रात कुनकुरी के पूजा प्लाईवुड में लगी भीषण आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है और इस तरह दुकान के बाजू मे बसे घर एवं अन्य दुकानो में आग लगने का संकट टल गया ।लेकिन इस हादसे के बीच जो एक दिव्यांग महिला की मौत का मंजर सबने देखा उस सदमे से लोग उबर नहीं पा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे में मौत के मुंह मे समा चुकी 52 वर्षीय रचना बंग दिव्यांग थी । वह अपने बच्चों और पति के साथ दूसरे कमरे में थी ।रात को जब मृतिका के पति श्याम सुंदर बंग को आग लगने का एहसास हुआ तो उन्होंने बगैर देरी किये वह स्वयं और बच्चों को लेकर बाहर निकल गए और जब वह दुबारा मृतिका याने उनकी पत्नि रचना को लेने उस कमरे में जा रहे थे तबतक आग की लपट ने मृतिका के कमरे को अपने आगोश में ले चुकी थी । चश्मदीदों की माने तो आग के साथ साथ कमरे में धमाके होने शुरू हो गए ।घर के लोगो और आस पास के लोगो ने मृतिका को कमरे से बाहर निकालने की फिर भी कोशिश करते रहे लेकिन आग की लपट इतनी तेज थी कि उनके पास मौत का मंजर देखने के सिवाय कोई दूसरा चारा नहीं था ।

https://munaadi.com/big-breaking-jashpur-plywood-shop-caught-fire-a-woman-was-burnt-to-ashes-there-was-chaos-goods-worth-crores-were-burnt-collector-sp-on-the-spotwatch-video/#.YkvG3fHW8VA.whatsapp

बताया जा रहा है कि मृतिका रचना कई वर्षो से शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी । वह चलने फिरने से लाचार थी और उसी कमरे में वह रहती थी । हांलाकि परिवार के किसी अन्य सदस्यों को किसी तरह से कोई क्षति नहीं पहुंची है जबकि दुकान में रखे लाखों करोड़ों के सामान जलकर खाक हो गए ।

https://munaadi.com/big-breaking-jashpur-still-not-extinguished-the-fire-the-sp-present-on-the-spot-gave-a-new-update-told-because-of-this-it-is-happening-watch-video-know-the-fire-in-plywood-shop/#.YkvJjg9EOlY.whatsapp

जानकारी के अनुसार बंग परिवार के घर मे आग लगने की यह दूसरी घटना है । बताया जा रहा है कि आज से 40 वर्ष पहले इसी परिवार के मुखिया शिवा बंग के तपकरा रोड स्थित आरा मिल में भीषण आग लगी थी और आग बुझने में 3 दिन लग गए थे ।उस जमाने मे रायगढ़ जिले का सबसे बड़ा आरा मिल हुआ करता था।इस हादसे में आरा मिल में रखे लाखो की बेशकीमती लकड़ी जलकर राख हो गई थी ।

https://munaadi.com/breaking-news-police-raids-at-so-many-places-5-arrested-thousands-of-rupees-recovered-this-work-was-going-on-here/#.YkvLc5ExHbc.whatsapp

बहरहाल बीती रात बंग परिवार के प्लाईवुड और कपड़े की दुकान में लगी आग को बुझाने में नगरवासियों और पूलिस की टीम जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में लगे रहे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News