दुर्ग मुनादी ।। खबर है कि दुर्ग जिले के एसपी ने जिले के कई थानों में पदस्थ 10 आरक्षकों और 3 प्रधान आरक्षकों के विरुद्ध थोक में कार्रवाई करते हुए लाईंन अटैच करने के आदेश जारी किए हैं।
जामुल थाने में पदस्थ प्रधान अरक्षक विजय साहू,छावनी में पदस्थ जसपाल सिंह,और जीविशा भिलाई में पदस्थ विनोद सिंह लाईंन अटैच कर दिए गए हैं ।


वहीं जेबरा सिरसा ,नन्दनी नगर,कंट्रोल रूम भिलाई,वैशाली नगर,स्मृति नगर, दुर्ग ,जामुल और सुपेला थाने में पदस्थ 10 आरक्षकों को भी लाईंन अटैच किया गया है। किन कारणों से इनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गयी है ।

