05-April-2022


Breaking jashpur सरकारी कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक को बुलाना तो दूर सूचना तक नहीं दिया ! भड़के काँग्रेसी नेता, कहा-ऐसे अधिकारियों को तो…अधिकारी ने कहा-सभी को….पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। गावों में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के नेताओं को अधिकारियों ने बुलाना तो दूर सूचना देना तक गंवारा नहीं समझा । इस बात को लेकर कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के नेताओ में भारी आक्रोश है।

मामला जिले के कांसाबेल ब्लॉक का है। शासन की योजना के मुताबिक मंगलवार को ब्लॉक के बगिया में जन समस्या निवारण शिविर रखा गया था लेकिन इस शिविर की जानकारी कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को तो नहीं ही दी गयी बल्कि स्थानीय विधायक को भी इसकी सूचना तक से दूर रखा गया ।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-hdfc-rs-4-lakh-was-stolen-from-the-atm-the-man-with-his-mouth-blew-away-the-money-from-the-trunk-read-the-full-news/

कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव हसराज अग्रवाल ने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि हमारी सरकार आम जनता के लिए आये दिन बेहतर से बेहतर योजना लागू करके ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है लेकिन अधिकारी ऐसी योजनाओं पर पलीता लगाने में लग गए हैं । उन्होंने बताया कि आज बगिया में ब्लॉक स्तर पर जन समस्या निवारण शिविर लगाया गया था लेकिन हमारे विधायक रामपुकार सिंह को इसकी सूचना तक नहीं दी गईं ।उन्होंने बताया कि विधायक से उनकी बात हुई तो उन्होंने उंन्हे बताया कि उन्हें किसी तरह की कोई सूचना तक नहीं दी गयी बुलाने की बात तो दूर ।हसराज अग्रवाल ने कहा कि ऐसे अधिकारियों से आम जनता का भला कैसे होगा यह सोचने वाली बात है ।सरकार की योजना में सरकार में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वरिष्ठ विद्यायक को सूचना तक नहीं दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है ।ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-after-the-fir-of-molestation-was-registered-against-the-district-bjp-president-now-the-bjp-has-decided-to-gherao-the-police-station-after-the-demonstration-at-11-am-tomorrow/

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष तक को इस शिविर की सूचना नही है ।इस सम्बंध में जब कांसाबेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूनम गुप्ता से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे व्हाट्सएप्प मैसेज के जरिये उंन्हे जन समस्या निवारण शिविर की सूचना दी गयी जबकि अधिकारियों को इसकी सूचना एक दिन पहले देनी थी ।उन्होंने कहा कि यह जनप्रतिनिधियों का अपमान है ।

https://munaadi.com/breaking-news-bulk-action-against-3-head-constables-and-10-constables-all-lines-attached-reason-for-action-read-full-news/

इधर इस पूरे मामले में जब कांसाबेल के जनपद सीईओ सिदार से हमने सम्पर्क किया तो उन्होंने सूचना नहीं देने की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी गयी थी ।उन्होंने बताया कि ब्लॉक के कई गावो में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होनो है ।आज 4 या 5 गावो के लिए बगिया में शिविर का आयोजन किया गया था ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News