जशपुर मुनादी।
जिले के बग़ीचा विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल के व्याख्याता शीतल सलिल केरकदत्ता(एलबी)को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।जिला शिक्षाधिकारी द्वारा शासन को सौंपे गए जाँच प्रतिवेदन को अवलोकन करने के बाद शसन द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई है।
शासन द्वारा लेटर में बताया गया है कि निलंबित व्याख्याता के विरुद्ध धारा 376 का मामला पंजीबद्ध हुआ है और इस आरोप में उसे जेल भेजा गया है जो कि छग सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के उपनियम 3 के विरुद्ध है इस लिहाज से व्याखता शीतल सलिल केरकेट्टा को तत्काल प्रभाव से निलनित किया जाता है।

