06-April-2022


ये क्या चल रहा है काँग्रेस के भीतर ! एक के बाद एक और एक से बढ़कर एक…….वरिष्ठ कांग्रेसी ने लिखा-केवल विधायक और उनके चंद लोगो को ही…….पढिये पूरी खबर जानिए जशपुर में कांग्रेस के भीतर चल क्या रहा है



जशपुर मुनादी ।। जशपुर में अधिकारियो के द्वारा काँग्रेस के नेताओं की भारी उपेक्षा की जा रही है। अधिकारी किसी भी शसकीय कार्यक्रम में काँग्रेस के नेताओं को बुलाना तो दूर सूचना देना तक गंवारा नहीं समझते ।यह हम नहीं कह रहे बल्कि जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हिरू राम निकुंज का ऐसा कहना है।

मंगलवार को कसाबेल के बगिया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पत्थल गाँव विधायक रामपुकार सिंह को नही बुलाये जाने की खबर पर tag करते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने लिखा है कि न केवल पत्थल गाँव बल्कि जशपुर विधानसभा का भी वही हाल है । उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के व्हाट्सअप ग्रुप में मुनादी की खबर पर मुहर लगाते हुए लिखा है कि जशपुर में आज तक किसी भी सरकारी कार्यक्रम में विधायक और उनके 2-4चंद सिफहसलारो के अलावे किसी को नहीं बुलाया जाता बल्कि उन्हें कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी जाती है।उन्होंने लिखा है कि शासकीय कार्यक्रमो में सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को आमंत्रित किया जाना चाहिए ताकि मुख्य्मंत्री और सरकार की योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके लेकिन अधिकारी केवल ब्लॉक अध्यक्ष को बुलाकर अपने कर्तव्यो की इतिश्री मान लेते हैं।विधायक के कुछ लोग और ब्लॉक अध्यक्ष को ही अधिकारी सब कुछ मान बैठे है इसलिए उनके अलावे किसी को सूचना तक नहीं दी जाती ।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व काँग्रेस के वरिष्ठ नेता का ऐसा बयान तब आया है जब मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव और ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा खुलकर अदिकारियों के खिलाफ़ मनमानी करने के आरोप लगाए गए। मंगलवार को बगिया में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया था लेकिन इसकी सूचना न तो काँग्रेस पार्टी के नेताओं को दी गयी थी न ही वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह को ।इस बात को लेकर जिला कांग्रेस के सचिव और ब्लॉक अध्यक्ष दोनो ने नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक की अवमानना करने वाले जनपद सीईओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

इन नेताओं के बयान आने के बाद हिरू राम निकुंज भी अब अधिकारियो की खिलाफत में उतर आए हैं और उन्होंने साफ साफ पार्टी ग्रुप में लिखा है कि विधायक और उनके आस पास रहने वाले चंद लोगो को ही जशपुर में किसी सरकारी कार्यक्रम की सूचना दी जाती है।

https://munaadi.com/calling-senior-mla-in-breaking-jashpur-government-program-was-not-even-given-far-information-congress-leaders-furious-said-to-such-officers-the-officer-said-to-all-read-full-news/#.Ykz8Xi0LFfA.whatsapp

काँग्रेस नेता के इस बयान से यह तो स्पष्ट हो गया कि सत्ता दल के नेता और प्रशासन के बीच जिले में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है साथ ही साथ यह भी स्पष्ट हो गया कि जिले में काँग्रेस पार्टी के भीतर में ज्यादा अच्छा नहीं है ।

यह बताना जरूरी है कि हिरू राम निकुंज वर्षो बाद जशपुर नगरपालिका में कांग्रेस का झंडा गाड़ने वाले पहले नेता हैं।वर्षो बाद इन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव जीतकर कांग्रेस के वर्षो पुराने इतिहास को दोहराया था।स्वयं भूपेश बघेल तात्कालीन पीसीसी अध्यक्ष के द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई थी।

यह बताना जरूरी है कि बीते दिनों काँग्रेस के पुराने नेता व जशपुर विधानसभा के पूर्व काँग्रेस प्रत्याशी सरहुल भगत ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था तब कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने मुनादी डॉट कॉम को औपचारिक चर्चा में कहा था कि पार्टी में जमीनी स्तर पर काम करने वाले वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा और अनदेखी हो रही है यही कारण है कि पुराने लोग अब पार्टी छोड़ने की स्थिति में आ गए है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News