11-January-2020


Munaadi Breaking - अमित जोगी का बयान, सार्वजनकि रूप से नंगा करके कोड़े से पीटना चाहिए इन्हें, युद्धवीर को भी थोड़ा …… …… .पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी ।।

अमित जोगी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओपी गुप्ता पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि कई नाबालिगों के ज़िंदगी से खेलने वाले पूर्व मुख्यमंत्री के सचिव ओपी गुप्ता को सार्वजनिक रूप से नंगा करके कोड़े से मारना चाहिए और ओपी गुप्ता का बचाव करने के लिए युद्धवीर सिंह जूदेव पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि युद्धवीर को ऐसे आदमी का बचाव नहीं करना चाहिए। ये शर्म की बात है।

अमित जोगी ने लिखा है कि ओपी गुप्ता ने अपने पद का दुरुपयोग करके पता नहीं कितने लोगों के साथ इस तरह का खेल किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ओपी गुप्ता की रिकॉर्डिंग सुनी है। ओपी गुप्ता को शैतान बताते हुए उन्होंने उनपर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। कड़ी कार्रवाई में नंगा करके कोड़े मरना शामिल है। उन्होंने वकीलों से यह भी आग्रह किया कि वे ओपी गुप्ता की पैरवी कोर्ट में न करें।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News