11-January-2020


Munaadi Breaking- …..और आखिरकार आ ही सस्पेंसन लेटर ……आप जानकर हो जाएंगे यह उनकी अब तक 4 ……पढें खबर इस चर्चित प्रभारी .....सब इंजीनियर भी नहीं पीछे .....



रायगढ़ मुनादी।

और आखिरकार घरघोड़ा व किरोड़ीमल नगर की पूर्व प्रभारी सीएमओ के खिलाफ सस्पेंशन लेटर आ ही गया अब तक जहां-जहां भी प्रभारी सीएमओ के पद पर रही विवादों में रही अब तक की नौकरी में इसको मिलाकर चार बार निलंबित हो चुकी है । इसी बात से इस अधिकारी के कार्यप्रणाली कैसा होगा या होता होगा जाना जा सकता है । निलंबन के दौरान इन्हे बिलासपुर पदस्थ किया गया है।


मूल रूप से उनका पद सहायक ग्रेड दो है दरअसल बीते दिवस जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी नगरी निकाय के अधिकारियों की बैठक लेने पहुंची थी इसी दौरान निलंबन का आदेश दे दिया था और अब इसकी लिखित भी आ गई है।
बता दें कि इन पर सरकारी खजाने का दुरुपयोग करने सहित केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वक्छ भारत मिशन योजना के क्रियान्वयन में भी घोर लापरवाही का भी आरोप है। बताया जाता है कि स्वक्क्षता मिशन में इनके कार्यकाल में रैंकिंग बेहद कमजोर रहा अच्छे रैंकिंग और बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार कई बार समझाइश दी जाती रही लेकिन इसका उनपर कोई असर नही पड़ता। बता दे कि कलेक्टर द्वारा भी नगरीय प्रशासन विभाग को इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा जा चुका था।

इनके साथ घरघोड़ा नगर पंचायत के सब इंजीनियर प्रधान को भी निलम्बित कर दिया गया है ये सब इंजीनियर दूसरी बार निलंबित हुए हैं .








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News