रायगढ़ मुनादी।।
नगर निगम में शहर सरकार बनने के बाद शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हिस्सा लेंगे। राज्य के सभी निगमों पर कांग्रेस के कब्जा होने के बाद भूपेश बघेल निगम के महापौर के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। कल बिलासपुर के विकास के लिए उन्होंने बिलासपुर के शपथग्रहण समारोह में घोषणा भी की है।
चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी ने आपने घोषणा पत्र में कई वादे भी किये थे उनमें सबसे महत्वपूर्ण डोर स्टेप डिलेवरी का था जिसमें कहा गया था कि कई आवश्यक चीजें लोगों को घर बैठे उपलब्ध हो जाएगा। सोमवार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के हिस्सा लेने की खबर से लोगों में यह उम्मीद है कि मुख्यमंत्री शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं।

