रायगढ़ मुनादी।
ओडिशा से गांजा की तस्करी कोई नई बात नही है लेकिन ओडिशा से रायगढ़ लाकर इस तरह से बेचने के गोरख धंधा चल रहा है पकड़े गए गांजा तस्कर से गांजा पकड़ के बाद खुलासा हुआ है। दरअसल चक्रधर नगर पुलिस को मुखबिर से ओडिशाह से गांजा आने की खबर मिली। पुलिस जब मुखबिर के बताए अनुसार जगह पर पहुंच कर कुछ देर इंतजार के बाद एक ओमनी कार आती दिखाई दी। रोककर जब जांच किया तब इसका खुलासा हुआ कि इस कार से गांजे की तस्करी हो रही थी। फिलहाल पुलिस गांजा सहित आरोपी को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक विवेक पाटले को मुखबीर से सूचना मिला एकताल रोड पर उड़ीसा की ओर से अवैध गांजा ओमनी वाहन में लाई जा रही है । जिस पर टीआई विवेक पाटले द्वारा थाने के एसआई खंडेकर, एएसआई डहरिया, आरक्षक धीरेंद्र पांडे , जगदीश रत्नाकर को एकताल रोड पर नाकेबंदी का निर्देश दिए।
स्टाफ द्वारा नाकेबंदी दौरान मेडिकल कॉलेज माझा पारा बैरियर के पास एकताल की ओर से आ रही ओमनी वाहन ओडी 02 ई-2562 को रोककर चेक किए। जिसमें एक थैले में 2 किलो 400 ग्राम कीमत करीब ₹13000 का गांजा हेल्पर सीट पर रखा हुआ मिला, जिसे जप्त किया गया है ।

आरोपी/ड्राइवर मोहम्मद नौशाद पिता मोहम्मद असगर उम्र 29 साल निवासी सरडेगा जिला सुंदरगढ़, ओडिशा द्वारा गांजा उड़ीसा से लाकर अवैध रूप से बेचना स्वीकार किया है जिसे गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।

