11-January-2020


युद्धवीर ने अमित जोगी को कहा-जेल जाने वाले अपनी औकात में रहे ,हम बताना नही चाहते कि उनकी माँ और पिता…..पढिये युद्धवीर के तल्ख बयान



जशपुर मुनादी।।

कहते हैं बात निकलती है तो कभी कभी दूर तलक चली जाती है।ऐसा ही आज छग के दो सियासी प्रतिद्वंदी जोगी और जुदेव परिवार के बीच देखने को मिल रही है।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के पीए ओपी गुप्ता को नाबालिग के साथ दैहिक शोषण मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद ओपी के समर्थन में बयान जारी करने वाले भाजपा के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव द्वारा मुनादी डॉट कॉम को दिये गए बयान पर युद्धवीर को नैतिकता की सीख देने वाले जोगी काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के विरुद्ध युद्धवीर ने सीधे हल्ला बोला है।मुनादी डॉट कॉम से बात चीत के दौरान युद्धवीर ने कहा कि दरअसल अमित जोगी अपनी ही पार्टी से मरवाही से टिकट नही मिलने के चलते होत्साहोत हैं ।अमित जिस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं उसी पार्टी ने उनकी इमेज को देखते हुए मरवाही से टिकट नही दिया ।पहली बार ऐसा हो रहा है जब बेटे की विरासत को बाप को सम्हालना पड़ रहा है जबकि अक्सर बेटा अपने पिता की विरासत को सम्हालता है ।

युद्धवीर ने आगे कहा-मैं भी बहुत कुछ बोल सकता हूँ लेकिन झीरम मामला अभी अदालत में चल रहा है ।जो स्वयं हत्या के आरोप में जेल की हवा खा चुके हैं वो अपनी औकात में रहें ।मैं उनको बताना नही चाहता क्योंकि उनकी माता जी मेरी मातातुल्य हैं हमने बिलासपुर में उन्हें कैसे परास्त किया था उनके पिता को 2003 में मुख्यमंत्री की कुर्सी से कैसे नीचे उतारा था ।मैं उन्हें ये भी नही बताना चाहता कि 2000 से 2003 तक छग में केवल ढाई लोगों की सरकार चलती थी ।इनके कई ऐसे मामले में है जो कोर्ट में अभी भी विचाराधीन हैं।

आखिरी में उन्होंने कहा कि "समझ समझ के समझ को समझो,समझ समझना भी एक समझ है ,समझ समझ कर भी जो न समझे मेरी समझ से वो नासमझ है "


यहाँ क्लिक कर पढ़ें किस बयान पर युध्दवीर के तेवर तल्ख हुए ….








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News