12-January-2020


ब्रेकिंग जशपुर: देखिये वीडियो:एन एच के बीच मे लगे बिजली खम्भे को ट्रक ने मारी जबरदस्त ठोकर,2 बिजली खम्भे हाईटेंशन वायर सहित ट्रक के उपर ….फिर हो गया…पढिये पूरी खबर



ब्रजेश सिंह की मुनादी//

छग और झारखण्ड सीमा के पास लोदाम में रात 12 बजे से आवागमन ठप्प हो गया है बल्कि 15 गाँव मे ब्लैक आउट की स्थिति आ गयी है।जानकारी के मुताबिक बीती रात राँची से रायपुर की ओर जा रही एक ट्रक ने लोदाम एनएच 43 के बीच मे लगे बिजली खम्भे को ठोकर मार दिया।

https://youtu.be/-JwAKGgwv_k

ठोकर इतना जबरदस्त था कि बजली के 2 खम्भे वायर सहित ट्रक के उपर आ आ गए।राहत की बात ये है कि बिजली चले जाने के चलते कोई बड़ा हादसा नही हुआ लेकिन लोदाम सहित तकरीबन 15 गाँवों की बिजली चली गयी और एनएच पूरी तरह से जाम हो गया । आपको बता दें कि एन एच निर्माण के दौरान कई जगह बिजली खंभा बीच रोड में आ गये है जो कि आये दिन ऐसे हादसों को आमंत्रित कर रहा है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News