जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले में कौशल विकास योजना में भारी अनियमितता की शिकायत राष्ट्रीय जनजाति आयोग तक पहुँच गयी है और आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न संस्थाओं को जारी की गई वीटीपी ,निरस्त वीटीपी और निरस्त होने के कारणों का पूरे 5 सालों का लेखा-जोखा मांगा है साथ ही कौशल विकास योजना के प्रभारी अधिकारी प्रकाश यादव को तबतक इस पद से पृथक रखने को कहा है जबतक की पूरी अनियमितता की जाँच पूरी न हो जाय । आयोग ने जशपुर कलेक्टर के अलावे आयोग ने इन्ही 7 बिंदुओं पर राज्य शासन से भी जानकारियां मंगवायी है।कहा जा रहा है कि राज्य और कलेक्टर जशपुर द्वारा दी जाने वाली जानकारियों का आयोग मिलान करेगी फिर कार्यवाही को आगे बढाया जाएगा ।आयोग द्वारा कलेक्टर जशपुर को जारी पत्र में 7 विदुओं पर जानकारी मांगी गयी है ।
देखिये आयोग का वो पत्र जिसे कलेक्टर को भेजा गया है


