12-January-2020


भाजपा का नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में सर्व ……बैठक में निर्णय …..निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा ….सोमवार को रामलीला मैदान से …..पढें पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।

भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ के आह्वान पर आज स्थानीय पंचायती धर्मशाला में नागरिक संशोधन कानून(CAA) के समर्थन में सर्व समाज की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई,जिसमे सर्व सम्मति से एक भव्य भारत माता की झाँकी के साथ तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

13 जानवरी सोमवार को शहर के रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे एक सभा के पश्चात तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से निकल कर घड़ी चौक,हंडी चौक,हटरी चौक,गांजा चौक,चाँदनी चौक,पैलेस रोड, गौरीशंकर मन्दिर चौक,गोपी टाकीज चौक,रामनिवास टाकीज चौक,सुभाष चौक,गाँधी प्रतिमा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक (स्टेंशन चौक) जहां भारत माता की आरती के पश्चात तिरंगा यात्रा की समाप्ति होगी ।

जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानीय कार्यकर्ताओ सहित आमजनों से अपील किया है कि ज्याद से ज्यादा संख्या में शामिल हो।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News