12-January-2020


एसपी ने अच्छा पकड़ा दुर्घटनाओं का कारण और फिर शुरू किया ए काम ….पढिये आपकी सुरक्षा के लिए क्या कर रहे हैं आपके एसपी



सूरजपुर मुनादी।।

कई सड़क दुर्घटनाओं में यह देखा गया है कि वाहन चालक का नेत्र कमजोर होने के कारण सामने की ओर से आ रहे वाहन अथवा व्यक्ति को स्पष्ट नहीं देखने की वजह से दुर्घटनाएं हुई। वाहन चालक सही तरीके से देख सकेगा तभी सुरक्षित वाहन चलाएगा। जिले में 31वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन रविवार 12 जनवरी 2020 को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन में जिले की यातायात पुलिस व थाना-चैकी प्रभारियों ने ट्रक, बस, टैक्सी व आटो चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया। *खास बात यह रही कि नेत्र परीक्षण में कई वाहन चालकों के देखने की शक्ति अत्यन्त कम पाई गई, कईयों को मोतियाबिंद की शिकायत व दूर-पास देखने की समस्या सामने आई।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश शश राठौर की उपस्थिति में कोतवाली परिसर में थाना सूरजपुर व यातायात पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में सीएचसी रामानुजनगर के नेत्र सहायक अधिकारी एसपी मिश्रा व पीएचसी कमलपुर के श्री चौधरी के द्वारा *57 ट्रक, बस, टैक्सी व आटो चालकों का नेत्र परीक्षण किया। नेत्र परीक्षण में 32 चालकों की आंखे सही होना, 02 चालकों को मोतियाबिंद की शिकायत होने पर उन्हें आपरेशन कराने की हिदायत एवं 23 चालकों को दूर-पास देखने की समस्या पाई गई।* जिन चालकों के आंखों में समस्या पाई गई उन्हें यातायात प्रभारी ने जल्द आपरेशन कराने एवं डाॅक्टर के द्वारा बताए अनुसार चश्मा लगाने की हिदायत दी तथा समस्त वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाने अपील की गई।


इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैय्या, थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, यातायात प्रभारी आर.सी.राय, एएसआई बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक बालमुकुन्द पाण्डेय, आरक्षक मोरिस खाखा, शिव प्रताप सिंह, लक्षन सिंह,

कई स्थानों पर पुलिस ने शिविर लगवाकर कराया चालकों का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण।
पुलिस के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर वाहन चालकों का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। थाना प्रभारी विश्रामपुर के द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर, थाना प्रभारी झिलमिली जमाल फिरदौसी, चौकी प्रभारी खड़गवां सरफराज फिरदौसी, चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर गणेश राम चौहान, चौकी प्रभारी रेवटी लवकुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी लटोरी सुभाष कुजूर के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर वाहन चालकों का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में कई वाहन चालकों की आंखों की देखने की क्षमता कम पाई गई, कईयों को पावर के चश्मे की सख्त आवश्यकता होना, कई चालकों को बीपी. शुगर व शारीरिक कमजोरी की समस्या पाई गई।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News