12-January-2020


नशे में धुत्त दो बाईकसवार जब भीड़ है ,जाना तो कहीं और पहुँच गए ...



जशपुर(बगीचा)मुनादी।

खबर जशपुर जिले के बागीचा से आ रही है, जहाँ बगीचा के दोड़की पुलिया के सामने दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई है, तथा दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, चश्मदीदों के अनुसार दोनों बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी, और कहना यह भी है कि दोनों बाइक चालक सवार शराब के नशे में धुत्त थे, और वाहन की स्पीड भी काफी तेज थी स्पीड इतनी अधिक थी दोनों बाइक भी चकनाचूर हो गए हैं, खबर लिखे जाने तक दोनों चालकों की स्थिति नाजुक और गंभीर बनी हुई है।

पुलिस भी मदद हेतु घटनास्थल पर तत्काल पहुँच गई थी, पर पुलिस के पहुँचने से पहले ही रहवासियों के द्वारा घायलों को ऑटो की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा चूका था।

हम आपको बता दें कि पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद नशेड़ी चालक घटना का शिकार हो रहे है, तथा उनकी चपेट में सामान्य लोग भी आ जा रहे है। वहीँ लोगों की माने तो बगीचा की सड़कों को रक्तरंजित होने से बचाने के लिए बाइकर्स एवं नशेडी चालकों के ऊपर पुलिस के द्वारा एक बार फिर से कड़ी कार्यवाही और अभियान की जरुरत महसूस की जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News