जशपुर मुनादी।।
पहले मोबाईल से मिस कॉल,फिर मोबाईल दे दोस्ती और दोस्ती के बाद प्यार एक युवक को जेल के सलाखों तक पहुंचा दिया।मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाने का है ।यहाँ की पूलिस ने मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले 21 वर्षीय युवक केविरुद्ध धारा 376 का मामला कायम कर जेल भेज दिया है।
पूलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युव शिवम मिश्रा भिंड के उषा कालोनी का रहने वाला है।एक साल पहले मोबाईल पर मिस कॉल के जीरिये उसकी पहचान एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से हुई।पहले तो दोनो में पहचान हुए बाद में पहचान दोस्ती में तब्दील हो गयी और दोस्ती के बाद दोनो में प्यार हो गया। कुछ दिन पहले दोनो के बीच मिलने का करार हुआ ।करार पुरा करते हुए आरोपी शिवम अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया लेकिन जब उसने प्रेमिका का वास्तविक रूप देखा यो व्हाट्सएप्प के डीपी से उसकी सूरत बिल्कुल ही मिलती नही दिखी फिर भी युवक प्रेमिका के घर मे ही रुक गया लेकिन सुबह होते होते दोनो के बीच किसी बात पर विवाद हो गया और प्रार्थिया सीधे थाना पहुँच गयी और थाने आकर उसने युवक के विरुद्ध रेप का रिपोर्ट दर्ज करा दिया ।पीड़िता की रिपोर्ट पर कुनकुरी पूलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया और 376 की कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया ।
बताया जाता है कि दोनो के बीच व्हाट्सएप्प के डीपी को लेकर विवाद हुआ ।युवक का कहना था कि प्रार्थिया व्हाट्सअप का प्रोफ़ाइल पिक रीयल तस्वीर से बिल्कुल अलग लगा रखी थी जब उसने प्रार्थिया को वास्तसिक तौर पर देखा तो खुद को ठगा हुआ महसूश करने लगा आखिर में इसी बात को लेकर दोनो के बीच सुबह सुबह जमकर झगड़ा हुआ और झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्रार्थिया को थाने में पूरी बात बतानी पड़ गयी और पूलिस ने प्रार्थिया के आवेदन पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

