रायगढ़ मुनादी।
शहर के जिला भाजपा कार्यालय के पास एक बाइक को अज्ञात पिअप चालक द्वारा ठोकर मार दिया जिससे शहर के एक युवक विक्की थापा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ इसका 2 साथी को भी चोट लगा है। लेकिन विक्की थापा की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और डेड बॉडी को अस्पताल पहुंचाया । पिअप की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो गया सिर में गम्भीर चोट लगने से सड़क पर लहूलुहान हो गया और और अत्यधिक गम्भीर चोट होने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई इसके दो छोटे छोटे बच्चचे हैं। दो अन्य साथी भी बाइक में बैठे थे। लेकिन खतरे से बाहर हैं जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
विक्की थापा पिता मोहन थापा है जिसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही विक्की थापा के परिजनों में चीख पुकार मच गया खबर लगते ही परिजन दोस्त और शहर के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए । घायल बालासिंग ठाकुर, हीरू चौहान दोनो युवक घायल है जिनका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि घटना कारित करने वाला चालक पिअप सहित फरार हो गया ।




