जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के पत्थलगाँव मे कल चोरी की एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है । बताया जा रहा है कि दो दिन पहले नगर के एक चर्चित "दारू" के ठिकाने से दो युवकों ने 2 पेटी "अंग्रेजी "दारू उड़ा दिए ।इस बात की खबर जब "ठिकाने" के मालिक को को लगी तो उसके होश उड़ गए और वो दारू चोरों को खोजने में लगा रहा ।दिन भर खोजते रहने के बाद ठिकाने के मालिक को चोरों का पता चल गया और पता चलते ही उसने दोनो चोरों को देर शाम को ही धर लिया और पत्थलगाँव बस स्टैंड में ही उसने दोनो चोरों की कुटाई शुरू कर दी । चोरों ने मार खाते खाते ये भी बता दिया कि उन्होंने चोरी के दारू को कहाँ खपाया है। फिर क्या था ठिकाने के मालिक ने उसकी तलाश करनी शुरू कर दी जिसने उंसके दारू खरीदे है।बाद में पता चला कि नगर के ही एक चर्चित होटल में उन्होंने औने पौने दाम में दारू खपा दिये थे ।ठिकाने का मालिक सीधे दोनो युवकों को लेकर चर्चित होटल पहुँच गया और दोनो पेटी दारू को बरामद कर लिए ।
बताया जा रहा है अवैध दारू की अवैध चोरी करके दारू के अवैध होटल में अवैध तरीके से दारू खपाने वाले गैंग में 3 युवक शामिल थे ,तीनो के तीनों पकड़े भी गए ,पिटाई भी तीनों की हुई लेकिन बताया जा रहा है कि दो युवक थोड़ा बहुत मार खाकर निकल भागने में कामयाब हो गए लेकिन एक युवक को गिरोह का सरगना बताकर जमकर पीटा गया इस पिटाई से युवक के सिर और आंख में ज्यादा चोटे आ गयी हैं । कुछ लोगों ने मार खाते युवकों के वीडियो भी बना लिए हैं।
मजे की बात ये कि अवैध शराब की चोरी करने वाले तथाकथित चोरों की पिटाई करने वाले दारू के अवैध ठिकाने के मालिक से जब मुनादी डॉट कॉम ने दूरभाष पर सम्पर्क किया तो उसने बताया -सभी आदतन चोर हैं और इनका एक गैंग है ।इन तीनो ने मिलकर इनके ठिकाने से चोरी की थी तीनो को पकड़कर खूब पीटा हूँ लेकिन जिस होटल में दारू बेचे हैं वहाँ से अभी तक दारू बरामद नही कर पाया हूँ वो भी कर लूंगा ।यह पूछे जाने पर कि चोरों को पूलिस को सुपुर्द क्यों नहीं किया उसने बताया कि इस केस को मैं खुद ही देखूंगा ।
खास बात ये कि इस पूरे घटनाक्रम में पूलिस कहानी इन्वॉल्व नही है क्योंकि न तो दारू चोरी की रिपोर्ट हुई न ही मार खाने वाले तथाकथित चोर पिटाई की रिपोर्ट लिखाने थाने गए इस तरह लिखा-पढ़ी में इस मामले में पूलिस की अबतक कोई भूमिका नही है ।

