कोरबा मुनादी।।
आज सुबह सुबह उस वक़्त इलाके में हड़कम्प मच गया जब लोगो की नजर एक आग से दहकते मोबाईल टावर पर पड़ी।दरअसल घटना कोरबा जिले के कटघोरा की है
।यहाँ के पुराने बस स्टैंड के आइडिया टावर में सुबह सुबह अचानक आग लग गयी ।जब लोगों ने टावर में आग लगे देखा तो तुरन्त नगरपालिका को इस घटना की सूचना दी गयी।
समय रहते मौके पर नगरपालिका का फायर बिग्रेड पहुँच गया और आग पर काबू पा लिया गया।आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी तक नही मिल पाई है।

