रायगढ़ मुनादी।।
रायगढ़ नगर निगम के महापौर सभापति के शपथ ग्रहण समारोह में आये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने संबोधन के दौरान अपने कार्यजरताओं को भरोसा दिलाया कि आपके मेहनत का प्रतिसाद मिलेगा। संगठन में जल्द बदलाव होगा वहां आपके मेहनत का फल मिल सकता है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में जल्द ही निगम, मंडल आदि में नियुक्तियां होनी है उसमें भी कार्यकर्ताओं को जगह मिल सकती है।

मोहन मरकाम ने राज्य में विधानसभा के बाद राज्य के सभी दस नगर निगमवन में कांग्रेस के महापौर और सभापति बनाये जाने को लेकर कहा कि यह जनता के विश्वास, भरोसा और कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है

