रायगढ़ मुनादी।।
शहर में नगर निगम के सभापति महापौर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान महापौर और सभापति दोनों ने शहर के विकास के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में भी कांग्रेस की सरकार है और शहर में भी इससे शहर विकास का रास्ता आसान होगा।

जयंत ठेठवार ने कहा कि सभी छोटी बड़ी समस्याओं का हल सबके सहयोग से निकालेंगे। उन्होंने सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, सौंदर्यीकरण आदि के बारे में बात करते हुए बताया कि सभी समस्या अब दुरुस्त किये जाएंगे। संजय काम्प्लेक्स से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर को व्यवस्थित करने की बात वे पहले बात चुके हैं और भाषण का लब्बोलुआब लगभग उसी पर आधारित था।

महापौर ने अपने संक्षिप्त भाषण में मुख्यमंत्री से लेकर विधायक प्रकाश नायक तक सभी को धयनवाद देने के बाद जनता को भी धन्यवाद दी जिनके कारण उन्हें महापौर बनने का मौका मिला। उन्होंने भी शहर विकास में लोगों की भागीदारी की बात कही।

