रायगढ़ मुनादी।।
महापौर के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के बतौर पधारे उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहला मौका है जब शहर के महापौर, सभापति, विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री सभी एक ही पार्टी के हों, इससे शहर के विकास का रास्ता आसान हो जाता है। हम सब मिलकर शहर के विकास को नया आयाम देंगे।

कतिपय कारणों से इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री का आना स्थगित हो गया। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के बतौर उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में समारोह सम्पन्न हुआ। उमेश पटेल ने विश्वास जताया कि जनता के विश्वास और भरोसा पर शहर सरकार खरा उतरेगी।

