जशपुर मुनादी।।
जशपुर में शिक्षा शराब की बेदी पर कैसे भेंट चढ़ रही है इसका ताजा नमूना इस वीडियो में है।दरअसल ये वीडियो जशपुर जिले के लोदाम इलाके का है । झोलङ्गा प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक का ये वीडियो ।इस वीडियो में प्रधानपाठक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने लिखाने के बजाय गांव में फावड़ा लेकर घूम रहे है ।स्कूल टाईम में फावड़ा लेकर घूमने का इनसे वजह पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके अधीनस्थ शिक्षको ने इन्हें फावड़ा लाने भेज दिया था याने वे अपने अधीनस्थ शिक्षको की ड्यूटी बजा रहे हैं ।
दरअसल प्रधान पाठक शराब के नशे में हैं और जब उनसे स्कूल टाईम में शराब पीने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा -सुबह की अभी तक उतरी नही है, अभी तो शराब नही पिया हूँ ।
देखिये पुरा वीडियो

