रायगढ़ मुनादी।
शहर की सामाजिक संस्था जेसीआई द्वारा आयोजित काईट वेस्टिवल की तैयारी पूरी कर ली गई है बस कुछ ही देर में रायगढ़ विधायक और नगर निगम के नव निर्वाचित सभापति जयंत ठेठवार की उपस्थिति में विधिवत शुभारम्भ किया जाएगा।

काईट फेस्टिवल में वर्ष की भांति हर वर्ग के लोगो का ख्याल रखा गया है। खास तौर पर जैसा कि काईट फेस्टिवल नाम है उसके अनुरूप पूरे पंडाल को काईट यानि पतंग से सजाया गया है। कल 14 जनवरी को दिनभर लोगो को पतंग उड़ाने का कार्यक्रम रहेगा। संस्था द्वारा इसके लिए पतंग मंझा वाले धागे आदि की व्यवस्था रखी जाती है जहां बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंच कर पतंग उड़ाने का मजा लेंगे। हर वर्ष की भांति लोगो को मकरसंक्रांति के मौके नटवर स्कूल मैदान में काईट फेस्टिवल में पहुंच कर पतंग उड़ाते है और इसका भरपूर आनंद उठाते हैं कल भी ऐसा ही होगा। संस्था द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

आज शुभारंभ मौके पर खास तौर शहर के उभरते कलाकारों को मंच दिया जाएगा । जेसीआई का म्यूजिकल हौजी कार्यक्रम खास तौर पर शहर के उभरते कलाकारों के लिए रखा गया है शहर में ऐसे बड़ी संख्या में युवा कलाकारों का ग्रुप है जिनका कई मौकों पर काफी अच्छा कार्यक्रम दिया है।

ऐसे कार्यक्रमों से शहर में युवाओं को एक मंच मिलेगा जिसमे शहर के उभरते कलाकारों को शहरवासियों के बीच अपनी कला का प्रदर्शन करने का भी बेहतरीन मौका मिलेगा। जेसीआई द्वारा म्यूजिकल हौजी कार्यक्रम में पार्टिसिपेट करने वाले ग्रुप को पुरस्कृत भी किया जाएगा। 14 जनवरी की रात का म्यूजिकल कार्यक्रम शहनाज अख्तर के नाम होगा बता दे शहनाज अख्तर सुप्रसिद्ध भजन गायिका है और प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर हैं इनके कई एलबम भी लोकप्रिय हैं।

