13-January-2020


Munaadi Breaking - राज्य सरकारों को घुटने टेकवाकर लागू करवाएंगे कानून, भाजपा के राज्य सभा सांसद ने …….. पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

शहर में भाजपा द्वारा आयोजित CAA के समर्थन में तिरंगा रैली के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि जो राज्य यह कह रहे हैं कि वे CAA को लागू नहीं कराएंगे वे भ्रम फैला रहे हैं हम उनको घुटने टेकवाकर यह कानून लागू करवाएंगे। अजय प्रताप ने यह भी कहा यह केंद्रीय अनुसूची का कानून है इसलिए इस कानून को लागू करना ही पड़ेगा।

इससे पहले जब सांसद से यह सवाल पूछा गया कि जब आपको CAA से संबंधित भ्रम को दूर करना ही है तो शाहीनबाग में धरना दे रहे लोगों के बीच आप क्यों नहीं गए तो उन्होंने कहा कि जो समझना नहीं चाहते उनके पास जाने का औचित्य नहीं है। शिवसेना द्वारा भी CAA पर सवाल उठाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिवसेना का आज दुर्गति हो गई है उनके सवालों का औचित्य नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस व वाम दलों पर आरोप लगाया कि वे इस कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं इस कानून में किसी की नागरिकता लेने की बात नहीं कही गई है बल्कि इस कानून के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को नागरिकता देने की बात की जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News