13-January-2020


संजीवनी नर्सिंग होम में 18 जनवरी शनिवार को जटिल बिमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर श्री मेडी शाईन हॉस्पिटल के ....इस तरह की बीमारी से हैं परेशान तो सम्पर्क करें .....आखिर मामला स्वास्थ्य का है



रायगढ़ मुनादी।

शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सा संस्थान संजीवनी नर्सिंग होम में प्रदेश के उच्च कोटि के चिकित्सा संस्थानों में से एक श्री मेडीशाइन हॉस्पिटल रायपुर के अनुभवी चिकित्सकों को बुलाया जा रहा है। संजीवनी नर्सिंग होम में 18 जनवरी को श्री मेडीशाइन हॉस्पिटल के प्रसिद्ध अनुभवी डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।


संजीवनी नर्सिंग होम के संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि 18 जनवरी शनिवार को श्री मेडीशाइन हॉस्पिटल के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर जिसमे डॉ राजेश जैन ब्रेन एवं स्पाईन सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ शिवदत्त पाढ़ी पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ, डॉ सुधांसु सेखर किडनी रोग विशेषज्ञ, डॉ असीत नायक पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ, डॉ पी चकरावर्ती डायबिटीज विशेषज्ञ विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।


ऐसे मरीज जो ब्रेन स्पाइन, सिर, रीढ़ की हड्डी में चोट किसी तरह बीमारी, हाथ पैर कमर दर्द अथवा झुनझुनी, लकवा, मिर्गी, मेरुदण्ड व नसों की समस्या, बच्चों के सिर का बड़ा होना, पित्तनली पथरी की समस्या, पेट से सम्बंधित समस्या, एसिडिटी, कब्ज की समस्या, पेट फूलना, खून की उल्टी, लीवर की समस्या, बार बार दस्त होना, पीलिया, हेपेटाइटिस, एल्कोहल से लीवर की समस्या, आंतो में घाव, पेनक्रियाटाई टिस की समस्या, इन्फेक्शन, शुगर, बीपी व अन्य किसी वजह से खराब गुर्दो का इलाज, वजन कम होना, कम पेशाब प्रोटीन की समस्या, पेशाब में लाल रंग, मधुमेह, डायबिटीज, ह्रदय रोग, टीवी दमा, उदर रोग, सांस, सिकलिंग, मलेरिया मस्तिष्क ज्वर सहित विभिन्न प्रकार के रोगों का उपचार किया जाएगा।ऐसी जटिल बीमारियों से ग्रसित मरीज शहर के संजीवनी में पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरो से उपचार परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे मरीज जो उक्त तरह की बीमारियों से परेशान है तो संजीवनी नर्सिंग होम में 18 जनवरी शनिवार को डॉक्टरो से परामर्श प्राप्त कर समस्या से निदान प्राप्त कर सकते है। समस्या से बचने के लिए अग्रिम पंजीयन करा सकते है मरीज 73899 36624 पर सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। या 07762- 224959, 224365 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News