जशपुर(बगीचा)मुनादी//
.जशपुर जिले के बगीचा एसडीएम (आईएएस)रोहित व्यास ने सोमबार को शिक्षा विभागकी एक बैठक बुलाई और साफ लहजो में कहा कि पुराने ढर्रे पर चलने वाले शिक्षको के विरुद्ध अब दंडात्मक कार्यवाही होगी । सोमवार को अनुविभागीय कार्यालय बगीचा के सभागार में सुबह 10 बजे से शिक्षा विभाग की बैठक ली गई. इस बैठक में SDM व्यास ने हायर सेकंडरी स्कूल के पिछले साल के परीक्षा परिणाम को लेकर काफी नाराजगी जताई और पंडरा पाठ हाई स्कूल की स्थिति सुधारने शिक्षा विभाग के अमले को सख्त निर्देश दिए हैं।
हाई स्कूल पंडरा पाठ ,रौनि,,कामारिमा एवं सुलेसा में विशेष प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं. SDM व्यास ने लगाए जा रहे एक्स्ट्रा क्लास को डेली करने के निर्देश भी दिए हैं साथ ही साथ निरीक्षण पर बल देते कहा है कि CAC स्कूल का लगातार निरिक्षण करें. साथ ही कोई भी टीचर बिना एप्लिकेशन के अनुपस्थित ना रहे।ड्राप आउट बच्चों के लिए एक विशेष सर्वे फॉर्मेट में सर्वे कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि कई स्कूल में शिक्षको के द्वारा अनुपस्थित बच्चों को टाईम टेबल पश्चात प्रजेंट करने का खेल किये जा रहे हैं। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त लहजे में कहा है कि यह खेल बिलकुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा. ऎसे मामलों में टीचर्स के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी. ।
बैठक में जीरो खर्च पर एजूकेशन ट्रेनिंग बच्चों सहित शिक्षकों तक शिक्षा देने के निर्देश CAC को दिए गए हैं. इस बैठक में BEO एम. आर. यादव, ABO श्री दिलीप टोप्पो व BRCC श्री शंकर बरला सहित 19 CAC मौजूद रहे.. .....

