14-January-2020


आबकारी मंत्री को नाराज होकर विधायक ने लिखा पत्र और कहा ......ये मिलकर जिले भर में अधिक रेट पर करा रहे शराब की बिक्री ....और ये भी कहा कि ......



सारंगढ विधायक उत्तरी जांगडे ने राज्य आबकारी आयुक्त को लिखा पत्र


लक्ष्मी नारायण लहरे सारंगढ मुनादी ।

रायगढ़ जिले में निर्धारित दर से अधिक दर पर शराब की बिक्री को लेकर सारंगढ विधायक श्रीमती उतरी जांगडे ने मोर्चा खोलते हुए आयुक्त अबकारी छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड रायपुर छत्तीसगढ़ को पत्र क्रमांक mla672/12.01.2020 को पत्र लिखा और कहा कि जिला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक एवं ईगल हंटर पेटी ठेकेदार सुमित इंटरप्राइजेज राजकुमार जायसवाल के द्वारा जिले भर में निर्धारित दर से अधिक दर पर शराब की बिक्री कराई जा रही है, गौरतलब हो कि समस्त शासकीय मंदिरा दुकानों में ओवर रेटिंग किया जा रहा है जो कि सभी ब्रांड में अवैध वसूली की श्रेणी में आता है शराब दुकानों में मिलने वाली गोवा कंपनी अंग्रेजी शराब को 80 से ₹90 पाव , सफेद देसी शराब को 60 से 70 तथा हंटर बियर 170 को ₹180 एवम ओ0सी0बोतल को 480 से ₹600 नंबर वन के पांव को 150 को ₹170 में बिक्री किया जा रहा है साथ ही कर्मचारियों को दबाव पूर्वक कार्य कराया जा रहा है

अन्यथा काम से निकालने व ट्रांसफर की धमकी भी दी जा रही है इस कार्य में संलिप्त अधिकारियों ने कर्मचारियों को सौफ तौर पर बोला है कि अधिक रेट में बिक्री के कारण पूछने पर ग्राहकों को टूट-फूट भरने के लिए इस तरह कार्य किया जा रहा है कहने को बोला गया है बात यही खत्म नही होती और तो और शासकीय दुकानों में बाहर के बिहारी लोगों को भी काम पर रखा गया है जिसका कोई आईडी प्रूफ उपलब्ध नहीं है जिले भर के संबंधित विभाग के अधिकारि कर्मचारी इस कार्य में संलिप्त है जबसे युगल हंटर की कंपनी रायगढ़ जिले में कार्य कर रही है व सुमित ठेकेदार को काम मिला है तब से यहां व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिससे जिले भर के ग्रामीणों द्वारा शासन प्रशासन व आबकारी विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराकर संबंधित अधिकारी व ठेकेदार के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने के लिए विधायक ने पत्र लिखा है साथ ही अधिक दर पर शराब की बिक्री को तत्काल रोक लगाने की मांग की है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News