नीतीश यादव की मुनादी।।
जशपुर जिले के एक ग्राम पंचायत में जीवित लोगोँ को वोट देने से वंचित कर दिया गया है जबकि गाँव के 14 मुर्दों को वोट देने के अधिकार दे दिए है। पुरा मामला जिले के फरसाबहार जनपद पंचायत के सगजोर ग्राम पंचायत का है ।ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत द्वारा बनाये गए नए मतदाता सूचि में 19 ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब कर दिये गए है जो कि जीवित हैं और इसी ग्राम पंचायत के वासिंदे हैं जबकि कई साल पहले स्वर्ग सिधार चुके तकरीबन 14 स्वर्गवासियों के नाम अभी भी मतदाता सूची से नही हटाये गए। पंचायतों में आये नए मतदाता सूची पर ओर गाँव के जागरूक लोगों की नजर पड़ी तो ग्रामीण सूची देखकर आवक रह गए ।उन्हें ये समझ नही आ रहा है कि जिंदा लोग वोट नही देवपाएँगे और मुर्दे भला वोट देने कैसे आएंगे ।सगजोर ग्राम पंचायत के कभी शासकीय कर्मचारी रहे प्रभु खलखो ने मुनादी डॉट कॉम को मतदाता सूची से हटाये गए और अबतक नही हटाये गए लोगों की सूची भी उपलब्ध करवाई है ।
इनके द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक सुमन खलखो ,दुलारी खलखो,मसीदास खलखो,हीरामणि खलखो,रौशन खलखो,नैमन खलखो ,सिरला खलखो,रुणेश खाखा,सरिता खाखा ,ललिता खाखाइंटुस खाखा,समीर खलखो,संजय खलखो,क्रांति खलखो,जुनाम खाखा शुभामनी खाखा ,वीरेंद्र खाखा एवम ,आमरजयूस खेस का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है जबकि कई वर्ष पहले मृत जसमानी खलखो,दीपिका लकड़ा,सैहूल खलखो,साधनी नायक,देवनाथ कालो ,कश्मीर खाखा,विशेश्वर सूली, राधा बाई, दानिश लकड़ा,उंसिन्दा बाई,महरंगी बाई,गणपत,इमिल मिंज,और बेंजामिन लकड़ा के नाम मतदाता सूची में अभी भी दर्ज है।
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत को वे पूरी बात बता चुके है याने पंचायत में मौखिक शिकायत की गई है ।कल इस मामले की शिकायत लेकर ग्रामीण फरसाबहार तहसील जाएंगे।

