जिले में चल रहा यातायात सुरक्षा सप्ताह
बलरामपुर-राजपुर से रंजीत सोनी की मुनादी
राजपुर थाने में पदस्त एएसआई सतीश सोनवानी द्वारा शहर में यातायात जागरूकता बाईक रैली निकाल कर सभी लोगों को यातायात नियमों जैसे चेतावनी एवं सूचनात्मक चिन्हों की जानकारी के साथ यातायात संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए चौराहा पार करने का नियम, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, हाथों के संकेतों के माध्यम से यातायात व्यवस्था का संचालन हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, दो पहिया वाहन में तीन सवारी ना चलना, वाहन चलाते समय मादक द्रव्यों का सेवन ना करना, तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन ना चलाना, प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, जेब्रा क्रॉसिंग ,रेलवे क्रॉसिंग, गुड सेमेरिटन, लाइसेंस बनवाने के नियम, दुर्घटना के कारण, दुर्घटना घटित होने पर चालक के कर्तव्य, सड़क पर वाहन चलाने के सही तरीका, मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराएं व उसमें निर्धारित जुर्माने की राशि से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए नगरवासियों को जीवन में यातायात नियमों के पालन करने की अपिल की।
यातायात जागरुकता रैली में मुख्य रुप से एएसआई सतीश सोनवानी,पालु मुंशी, परमेश्वर दूबे, पंकज पोर्ते, प्रविण खलखो, विजय सिंह, नरेंद्र कश्यप आदी सामिल रहे।

