14-January-2020


इस कॉलोनी में क्यों है खौफ का साया? कौन कर रहा है यहां रण के अंधेरे में यह हरकत, क्यों हो रहे हैं ............पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

सिंधी कॉलोनी में पसरा खौफ का साया कोई उनके घरों में के बाहर लगा रहा है ताला। दर्जनों गाड़ियां हुई पंचर रायगढ़ ।सिंधी कॉलोनी पक्की खोली में इन दिनों किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोगों के घरों के बाहर ताला बंद कर देने की घटनाएं सामने आ रही है वहीं बाहर खड़ी दर्जनों गाड़ियां पंचर हो चुकी है एकबारगी तो लोगों को ऐसा लगा कि कोई उनके साथ हंसी ठिठोली कर रहा है लेकिन जब यह घटनाएं बढ़ने लगी तो फिर अब वहां एक अजीब से डर का माहौल बन गया है कुछ लोग इसे भूत प्रेत का साया मान रहे हैं। यह ताला बंद करने वाले कब आते हैं और कब चले जाते हैं पता ही नहीं चल पाता ।वहीं उनकी गाड़ियां जब भी वापस लाकर पार्क करते हैं तो सही सलामत होती है पर जब भी पुनः उस वाहन का उपयोग करने के लिए बाहर निकलते हैं तो उनकी गाड़ियां पंचर मिलती है ।जब पंचर बनाने जाते हैं तो पता चलता है कि किसी धारदार हथियार से उनके टायर को काटा गया है इस प्रकार की बढ़ती घटनाओं से सिंधी कॉलोनी में खौफ का साया पसरा हुआ है लोग डर रहे हैं कि जो इतनी हिम्मत कर सकता है वह हमारे बच्चों को भी नुकसान पहुंचा सकता है इस तरह वे लोग अपने अपने बच्चों की सुरक्षा में जुटे हुए हैं ।दबी जबान से लोग बातें कर तो रहे हैं पर किसी की भी हिम्मत नहीं हो पा रही है कि वह सामने आकर कोई बात स्पष्ट कर सके ।

ऐसा लगता है मानो किसी से डर रहे हों। कुछ लोगों ने कहा इज्जत सबको प्यारी होती है छोटा-मोटा नुकसान सहा जा सकता है परंतु किसी सिरफिरे व्यक्ति के द्वारा अपनी पगड़ी उछालने से तो अच्छा है कि चुप बैठा जाए ।परंतु यदि इस प्रकार की घटनाएं बढ़ती गई तो वह दिन दूर नहीं जब इसे अंजाम देने वाले कोई बड़ी वारदात जाने अनजाने में कर बैठे और फिर पछताने के अलावा कुछ भी नहीं रह जाएगा ।

उल्लेखनीय है कि इसी कॉलोनी के दो सिरफिरे युवाओं ने विगत दिनों वृद्ध 85 वर्षीय नानी पर न केवल जानलेवा हमला किया बल्कि उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया जिसे मोहल्ले वालों ने बीच-बचाव कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस ने दोनों युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है ।परंतु इसी प्रकार के सिरफिरे लोग इस कॉलोनी में इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं परंतु अभी तक कॉलोनी की ओर से कोई भी पहल ना होना आश्चर्य की बात है शायद किसी बड़े घटनाक्रम के बाद यहां के रहवासियों की आंखें खुलेगी ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News